पुनीत माथुर । उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान, 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते समय अपने चिर-परिचित शायराना अंदाज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ और सरकार की उपलब्धियों पर कई शेर पढ़े।

आप भी पढ़ कर आनंद लें..

✍️ योगी आदित्यनाथ की तारीफ में:

"क़ाबिल-ए-तारीफ़ है अंदाज़ एक-एक काम का,

गा रहा है गीत यूपी, योगी जी के नाम का।"

✍️ सरकार के संकल्प पर:

"यही जुनून, यही ख़्वाब मेरा है,

दिया जला के रोशनी कर दूँ जहाँ अंधेरा है।"

✍️ कड़ी मेहनत और सफलता पर:

"सितारा बन के आसमां में वही चमकते हैं,

डुबो देते हैं जो अपने आप को पसीने में।"

✍️ परिवर्तन और विकास पर:

"ये बात अलग है कि तुम न बदलो, मगर ज़माना बदल रहा है,

गुलाब पत्थर पे खिल रहा है, चिराग आंधी में जल रहा है।"

✍️ जीवन के दर्शन पर:

"बात अनमोल बहुत है, ये ज़िंदगी के लिए बता रहा हूँ,

फलसफा मैं हर किसी के लिए, पोंछ सकते हो तो दुखियों के पोंछ लो आँसू,

न जिएं आप फ़कत  अपनी ही खुशी के लिए।"

Share To:

Post A Comment: