ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। मंगलवार को नगर आयुक्त द्वारा संभव जनसुनवाई में जन समस्याओं को सुन मौके पर टीम भेज कर निस्तारण की कार्यवाही कराई गई। संभव के अंतर्गत पांच संदर्भ प्राप्त हुए जिसमें निर्माण विभाग से दो संदर्भ, प्रकाश विभाग से दो संदर्भ तथा स्वास्थ्य विभाग से एक संदर्भ प्राप्त हुआ। 

राजेंद्र नगर, हिंडन विहार, संजय नगर तथा बिहारीपुर विजयनगर के निवासियों ने नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त तथा निगम अधिकारियों से मुलाकात करते हुए अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।

संभव के दौरान अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, प्रभारी प्रकाश आश कुमार उपस्थित रहे। जिनके द्वारा प्राप्त समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजकर कार्यवाही कराई गई।



Share To:

Post A Comment: