पुनीत माथुर। प्रयागराज (संगम) में आयोजित माघ मेला 15 फरवरी को थ समाप्त हो चुका है। यह मेला कुल 44 दिनों तक (3 जनवरी से 15 फरवरी तक) चला। इस वर्ष मेले में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ देखी गई, जिसमें लगभग 22 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। महाकुंभ की ही तरह इस बार भी प्रशासन द्वारा की गईं व्यवस्थाएं चाकचौबंद रहीं।

मेला समाप्त होने के बाद, अधिकांश कल्पवासी और साधु-संत अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। 

मेले के समापन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जो मेले के कुशल आयोजन और श्रद्धालुओं की अन्यन आस्था को दर्शाता है।

आइए वीडियो के माध्यम से देखें इस अद्भुत मेले की झलकियां...

https://x.com/UPGovt/status/2023646273484869750?s=20

यदि ये न्यूज़ आपको पसंद आई हो तो कृपया इसको शेयर करें 🙏 

Share To:

Post A Comment: