पुनीत माथुर। 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड' (The Kerala Story 2: Goes Beyond) है, 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ जिससे पता चलता है कि इस बार कई बदलाव देखने को मिलेंगे जैसे कि पिछली फिल्म सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित थी जबकि
इस बार इस बार फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर कामाख्या नारायण सिंह ने किया है।
फिल्म के ट्रेलर के अनुसार, इस बार फिल्म केवल केरल तक सीमित नहीं है। ट्रेलर में राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की कहानियों को भी दिखाया गया है, जहां कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के मामले सामने आए हैं।
फिल्म तीन लड़कियों की कहानी पर आधारित है जो प्यार के जाल में फंसकर धर्म परिवर्तन और शोषण का शिकार होती हैं।
ट्रेलर में एक डरावना दावा किया गया है कि अगले 25 वर्षों में भारत एक इस्लामिक राष्ट्र बन सकता है।
साथ ही फिल्म के ट्रेलर में एक दृश्य में हिंदू लड़की को जबरन बीफ खिलाया जाता है, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया है।
केरल हाई कोर्ट ने फिल्म के सर्टिफिकेशन को चुनौती देने वाली याचिका पर निर्माताओं और सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी किया है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी फिल्म को "नफरत फैलाने वाला प्रोपेगेंडा" बताया है।
उधर फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह का दावा है कि फिल्म का हर दृश्य Facts पर आधारित है। सिंह के अनुसार, फिल्म यह उजागर करती है कि कैसे मासूम लड़कियों को फंसाने का जाल केवल केरल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे भारत में फैला हुआ है।
उन्होंने आलोचकों से आग्रह किया है कि फिल्म को नकारने से पहले वे अदालत के रिकॉर्ड, पुलिस की FIR और समाचार पत्रों में आने वाली ऐसी घटनाओं को पढ़ें।
उनका कहना है कि एक फिल्म निर्माता के रूप में समाज को इन "कड़वे सच" के बारे में जागरूक करना और लोगों को संवेदनशील बनाना उनकी जिम्मेदारी है।
आइए देखें फिल्म का ट्रेलर....
यदि यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसको शेयर करें 🙏


Post A Comment: