ग़ाज़ियाबाद। वर्दना फाउंडेशन इंदिरापुरम समाज के वंचित वर्ग के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। इस बार की जबरदस्त ठंड को देखते हुए और लोगों की परेशानी को महसूस करते हुए वर्दना फाउंडेशन ने गरीबों और ज़रूरतमंदों को स्वेटर और कंबल वितरित किये।
वर्दना फाउंडेशन की संस्थापक वंदना सोनी ने बताया कि हमने लोगों की ज़रूरत को समझते हुए इंदिरापुरम की झुग्गियों में, वृद्धाश्रम एवं अनाथालय में लगभग ढाई सौ कंबल एवं तीन सौ गर्म कपड़े वितरित किये।
देखें वीडियो: -
गर्म कपड़ों में स्वेटर, जुराबें, टोपियां, गर्म बनियान और लड़कियों की गर्म पैजामियाँ शामिल हैं। विभिन्न स्थानों पर वितरण कार्यक्रम में फाउंडेशन की संस्थापक वंदना सोनी के साथ प्रमुख रूप से अर्चना, सपना, पलक, प्रियंका गोयल एवं शोभा आदि उपस्थित रहे।





Post A Comment: