ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 19 नवंबर को जिला कार्यालय कविनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में गाज़ियाबाद जिला कार्यकारिणी, जिला पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा संरक्षक मंडल की घोषणा वर्ष 2025–2028 के लिए औपचारिक रूप से की गई। घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबाबू रस्तोगी की संस्तुति पर राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश विवेक त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा (सदरपुर), राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय की उपस्थिति में की गई।

राष्ट्रीय महामंत्री (प्रभारी यूपी) विवेक त्यागी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और सुरक्षित, सुविधाजनक व्यावसायिक माहौल तैयार करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिला कार्यकारिणी संगठन को मजबूती देगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा (सदरपुर) ने कहा कि संगठन का लक्ष्य व्यापारी वर्ग को संगठित कर उनकी वास्तविक समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त टीम बाज़ारों में संवाद और समन्वय को और सुदृढ़ करेगी।

राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल व्यापारी हितों की आवाज है और नई कार्यकारिणी व्यापारिक सुरक्षा, लाइसेंस–कर संबंधी समस्याओं और बाजार विकास पर प्राथमिकता से काम करेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि व्यापारी वर्ग आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ है और संगठन हर व्यापारी की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

घोषणा के दौरान जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने कहा कि जिला टीम व्यापारी हितों की रक्षा व संगठन के विस्तार के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेगी।

प्रेस वार्ता के बाद राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी द्वारा गुजरात प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह बघेला, पश्चिम उत्तर प्रदेश सचिव सतेन्द्र सिंह, और मेरठ मंडल सचिव विनीता त्यागी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

जिलाध्यक्ष द्वारा घोषित सूची के अनुसार संरक्षक मंडल में संजीव कुमार गर्ग (बिल्लू भाई), डॉ ओ.पी. अग्रवाल, संदीप त्यागी रसम, चौधरी मंगल सिंह, आलोक गर्ग शामिल किए गए।

जिला उपाध्यक्ष: समीर शर्मा, संजीव गर्ग, काजल छिब्बर, शरद गुप्ता, विशाल जैन

महामंत्री: विक्रांत सैनी, प्रमोद चौधरी, मनोज गुप्ता

कोषाध्यक्ष: लवलेश गर्ग, अंकित जैन

संगठन मंत्री: अनिल जुल्का, अमित शर्मा, धीरज गोयल, विजय गुप्ता, गौरव शर्मा

प्रचार मंत्री: सुमित गर्ग, ज्योति तोमर, स्वाति श्रीनिका

जिला मंत्री: नरेश अरोड़ा, संजय शर्मा, विपुल गोयल, शिवाकांत पांडे, सविता त्यागी, वर्षा हजेला

कार्यकारिणी सदस्य: डॉ वी.के. सिंह, विपिन कौशिक, राखी गोयल, आशीष गौतम, राकेश गुप्ता

कार्यक्रम का संचालन अशोक भारतीय द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सलाहकार रितेश शर्मा, महिला विंग जिलाध्यक्ष डॉ सोनिका गुप्ता तथा राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: