ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। रविवार 5 अक्टूबर को वसुंधरा में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के तत्वावधान में वैशाली प्रखंड का दुर्गा अष्टमी एवं शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता ऋतु शर्मा सह प्रांत प्रमुख पर्यावरण गतिविधि एवं डॉ अलका तेवतिया प्रांत मातृशक्ति संयोजिका ने नारी शक्ति से आह्वान किया कि मां दुर्गा से प्रेरणा लेकर इनके पदचिन्हों पर चलें। साथ ही उन्होंने समाज में नारी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी का राष्ट्र और देश के लिए बहुत बड़ा योगदान है। जिस प्रकार से झांसी की रानी, अहिल्याबाई होलकर, रानी पद्मावती नारियों ने दुश्मनों से संघर्ष किया और उन्हें परास्त किया। उन्होंने बेटियों को लव जिहाद, नशे के दुष्प्रभाव के प्रति सचेत किया और कहा कि कोई भी बेटी कोई भी महिला किसी जिहादी के प्रेम जाल में ना फंसे।
समाज के जन जागरण में दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति सदैव कार्य कर रही है और समाज को जन जागरण करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा की नारी निर्माता है। उदाहरण देते हुए कहा कि जब कोई नारी प्रण लेती है तो यमराज से अपने पति को वापिस लाने की शक्ति रखती है। जीजाबाई ने शिवाजी को संस्कारों से इतना शक्तिशाली बनाया की मुगलों का नरसंहार कर हिंदू पद पादशाही की नींव रखी। इसी प्रकार से आज की चुनौतियों को देखते हुए नारी शक्ति को उन महान वीरांगनाओं से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है ताकि वर्तमान में देश और समाज पर कुदृष्टि रखने वाले दुश्मनों का नरसंहार कर सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल प्रतीबा सोपोरी ने की, रीमा मल्होत्रा मुख्य अतिथि रही।
हेमा शारदा ने कार्यक्रम में आई सभी नारी शक्ति का अभिवादन कर धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन वैष्णवी पांडे ने किया। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री साहिल वालिया, महानगर अध्यक्ष डॉ ब्रह्म कुमार गुप्ता, महानगर मंत्री सुनील चौहान, महानगर प्रचार प्रमुख दिव्यांश भटनागर, राहुल सिसोदिया, शिखा सिंह, श्रुति, रिया, चंचल, बबली, नरेश उपाध्याय, अमन माहेश्वरी, मनु कौशिक, अनुज सहित सैकड़ो की संख्या उपस्थित रही।






Post A Comment: