ग़ाज़ियाबाद : शुभांगी। बुधवार 22 अक्टूबर को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत ट्रांस हिण्डन जोन कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति पुलिस टीम थाना इंदिरापुरम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही बालिकाओं को बैड टच के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या अपराध, असुरक्षा या समस्या होने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930 आदि के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।




Post A Comment: