ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। सोमवार को भाजपा इंदिरापुरम मंडल में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के निर्देश, प्रभारी कामेश्वर त्यागी के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष मंजुला गुप्ता के नेतृत्व में जनसंघ एवं भाजपा के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने हेतु रॉयल पार्क होटल शक्ति खंड 4 में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा रहे, जिन्होंने अपने ओजस्वी एवं ज्ञानवर्धक भाषण से सभागार में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अभिभूत कर दिया। 

राष्ट्रीय प्रवक्ता शांत प्रकाश जाटव एवं पार्षद संजय सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में इंदिरापुरम के सभी सातों पार्षद, क्षेत्रीय पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, इंदिरापुरम मंडल की नव चयनित टीम, पूर्व मंडल टीमों के पदाधिकारी एवं पार्टी के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

मंच संचालन अजय गुप्ता ने किया। अंत में मंडल अध्यक्ष ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने एवं इसे सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।



Share To:

Post A Comment: