ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। भारत विकास परिषद, कल्याणी शाखा, शास्त्रीनगर ने आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम बढ़ाते हुए कमज़ोर वर्ग की बालिकाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है।
कल्याणी शाखा द्वारा बालिकओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीज पर्व पर मेंहदी लगाने के लिए आगे लाया जाता है। दो वर्ष से यह आयोजन किया जा रहा है। जिससे इन बालिकाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हुई है। कॉलोनी वासियों ने भी सहयोग किया और गर्मी को देखते हुए अपने अपने स्थान पर मेहंदी लगवाई।
यह प्रयास 24 जुलाई से अभी तक लगातार जारी है। इसके अंतर्गत प्रियांशी, आरती, शगुन, पूजा तथा कल्पना को आर्थिक सहयोग मिला।
तृप्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक लगभग 30 महिलाओं ने मेंहदी लगवाई है। जिससे 3 से 4 हजार तक का लाभ मिला है। आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।





Post A Comment: