राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा निर्णित पदों की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सच्चिदानंद पोखरियाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चित्रा दलाल, विकास अरोड़ा, नवीन झा, साधना सिंह एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नंदन झा की उपस्थिति में की गई।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा एवं महामंत्री संगठन सच्चिदानंद पोखरियाल ने कहा कि भारत में सैल्यूट तिरंगा संगठन दिन - प्रतिदिन विस्तार की ओर अग्रसर होकर , राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों को साथ लेकर वृहत आकार ले रहा है। नव नियुक्त पदाधिकारी को उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सैल्यूट तिरंगा के मंच से आपकी बहुमुखी क्षमताएं राष्ट्र के काम आएगी।
नव नियुक्त पदाधिकारीयों ने अपने वक्तव्य में पूर्ण निष्ठा लगन और समर्पित भाव से राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा के लिए कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ ली।
Post A Comment: