आगरा : बृजेश कुमार। शुक्रवार 3 मई 2024 को तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए युवा भाजपा नेता सौरभ यादव आगरा पहुँचे। सौरभ यादव शुक्रवार को यादव बेल्ट में आगरा लोकसभा के कासमपुर ग्राम में पंडित अशोक भारतीय वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रशांत यादव, रामप्यारे यादव, जितेंद्र त्यागी, कृष्ण शुक्ला, रुद्रा यादव, सेंटी यादव, अनिल यादव, शशिकांत यादव, राव देवेश यादव, टोनी यादव बागपत, लाला यादव, देव लाल शर्मा आदि के साथ प्रचार करने पहुँचे। 

सौरभ यादव ने प्रचार करते हुए यादवों को बताया कि अखिलेश यादव द्वारा वर्तमान लोकसभा चुनाव में यादव समाज की उपेक्षा की गई है। 

अपने परिवार की 5 सीटों के अलावा, 62 सीटों में यादव समाज में किसी को भी अखिलेश यादव ने चुनाव नही लडाया है। इसलिए यादवों को निवेदन किया गया कि अपने सम्मान को बचाने के लिए और राष्ट्रहित में नरेंद्र मोदी और कमल के निशान का ध्यान रखते हुए भाजपा उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल को जिताने का काम करें।




Share To:

Post A Comment: