ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। इंदिरापुरम में एचआईजी अभयखण्ड एक की नाले और गंदगी की समस्या ज्यों की त्यों है। यहाँ के निवासी स्थानीय पार्षद, मेयर से कई बार फरियाद कर चुके हैं। जीडीए और नगरनिगम में लिखित कंप्लेंट दे चुके हैं। पर जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, अधिकारी कोई समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं। 

स्थानीय निवासी एमएस रावत ने बताया कि पिछले पाँच वर्षों से नाला गंदगी से भरा पड़ा है, कभी सफाई नहीं हुई। यहाँ पर कूड़ा घर बनता जा रहा है। बाहर के लोग भी कूड़ा डालने लगे हैं। रही सही कसर ठेली वाले, गन्ने के जूस वाले, रेहड़ी वाले अपना कूड़ा डाल कर पूरी कर देते हैं। गंदगी और बदबू से जीवन नर्क हो गया है। आये दिन लोग बीमार पड़ जाते हैं। आना जाना दुश्वार हो रखा है।

इंदिरापुरम से सबसे ज़्यादा राजस्व कलेक्ट होता है। पर यहाँ की जनता को नगरनिगम और जीडीए के बीच फुटबॉल बना दिया गया है। भाजपा नेता मोदी योगी की कमाई खाकर मस्त हैं, जनता त्रस्त है।

एमएस रावत ने कहा कि यहाँ पर हम सभी लोग भाजपा के वोटर हैं। पर हमें दुःख है कि प्रदेश और देश में अपनी सरकार रहते हम नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। पार्षद से लेकर मेयर, विधायक, सांसद प्रत्येक चुनाव में हम सबने भाजपा को वोट दिया है पर हमारी परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है।

उन्होंने कहा कि यदि वोटिंग से पहले हमारी समस्या हल नहीं की गई तो पूरी सोसाइटी चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करेगी। साथ ही हम सीनियर सिटीजन अनशन पर बैठेंगे।



Share To:

Post A Comment: