ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। लघु उद्योग सिहानी रोड, गाजियाबाद के दर्जनों अन्य दलों से जुड़े लोग मोदी के विकसित भारत की नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने नवयुग मार्केट स्थित लोकसभा चुनाव कार्यालय पहुंचें। भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी को भाजपा परिवार में शामिल किया। 

लोकेश गर्ग की अगुवाई में शामिल होने वाले व्यापारी नेतागण अजय कुमार प्रजापति, लक्ष्मण प्रजापति, हरि ओम कुमार प्रजापति, मोहन शर्मा, करन पांचाल, ब्रहम सिंह, हरेन्द्र प्रजापति, शानू, नीटू, जितेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र, गौरव कुमार प्रजापति, सुनील कुमार प्रजापति, संदीप कुमार जाटव, सुन्दर प्रजापति, योगेन्द्र कुमार, संजय कुमार, सुरेन्द्र प्रजापति, निशान्त कुमार, शिव कुमार आदि रहे। 

इन सभी का कहना है कि हमने मोदी योगी सरकार की लाभकारी योजनाएं व नीतियों को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा की ओर से भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक अनुज मित्तल, करण शर्मा, आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।



Share To:

Post A Comment: