ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। मुरादनगर देहात के कई गाँवों के चुनाव प्रचार के दौरे पर युवा भाजपा नेता व निदेशक श्री राम गौरव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गाजियाबाद सौरभ यादव, क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी व पूर्व विधायक गढ़मुक्तेश्वर कृष्णवीर सिरोही के नेतृत्व में लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में गांव-गांव जाकर भाजपा को भारी मतों से जीतने के लिए वोट की अपील की व जन समर्थन के लिए सभायें की।

इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही सरकार की पिछले 10 वर्षों की योजनाओं को लोगों को बताया और लोगों को बताया किस प्रकार देश में 10 वर्षों में विकास की नई गाथाएं लिखी गई हैं। 

पूर्व विधायक गढ़मुक्तेश्वर व वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णवीर सिंह सिरोही ने भाजपा सरकार द्वारा किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने व जाट समाज को अन्य पिछड़ा वर्ग जाति में सम्मिलित करने के लिए धन्यवाद दिया, जिससे जाट व किसान समाज को मुख्य धारा में आने का अवसर प्राप्त हुआ।

क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी ने भाजपा सरकार विशेष कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे शांतिपूर्ण शासन की विशेषता बताई। जिसमें किस प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार ने किसान मजदूर युवा व्यापारी अन्य वर्गों को ध्यान में रखते हुए अपनी नीतियों को निर्धारित किया है और कुशल प्रबंधन से उन्हें लागू किया है। जिससे प्रदेश में विकास की नई गंगा बह रही है। 

चुनाव संयोजक मुरादनगर विधानसभा व पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद भारतीय ने भी भाजपा सरकार की नीतियों का बखान बखूबी किया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मुरादनगर राजीव त्यागी, पूर्व ब्लाक प्रमुख आजाद बंसल, चौधरी मदनपाल सिंह, डॉ यशवंत सिंह, किसान नेता रामप्यारे यादव, ठाकुर चंद्रभान सिंह, जितेंद्र त्यागी, रोहित यादव सहित  सैकड़ों क्षेत्रवासी भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।



Share To:

Post A Comment: