ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। पार्टी द्वारा की गई ग़लती को ठीक करके पार्टी का परचम बुलंद करने का काम इंदिरापुरम मण्डल अध्यक्ष हरमीत बक्शी ने किया है। उनके प्रयासों से इंदिरापुरम के 2 गैर भाजपा पार्षदों को सोमवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और मेयर सुनीता दयाल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल कर लिया गया।

दरअसल पार्षद चुनाव के समय पार्टी ने वार्ड 57 और वार्ड 87 का टिकट देते समय चूक कर दी थी। जिस कारण भाजपा से ही टिकट की दावेदारी कर रहे राधेश्याम त्यागी बसपा से और अनुज त्यागी निर्दलीय चुनाव लड़ गए। दोनों ने ही भाजपा प्रत्याशियों को हराते हुए विजय हासिल की थी। 

अपने विनम्र स्वभाव से सभी का दिल जीत लेने वाले इंदिरापुरम मण्डल अध्यक्ष हरमीत बक्शी ने पार्टी की इस चूक को ठीक कर दिया है।

मण्डल अध्यक्ष हरमीत बक्शी ने चुनाव से पहले ही क्लीन स्वीप करते हुए विरोधी पार्टियों का पत्ता साफ करके भाजपा का परचम बुलंद कर दिया है। इंदिरापुरम के सातों पार्षद अब भाजपाई हैं।



Share To:

Post A Comment: