ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। मंगलवार को महाराणा प्रताप सेना (वीर शिरोमणि) के संगठन विस्तार की कड़ी में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संजीव तेवतिया को दी गई जिसमे उनको पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया।

संजीव तेवतिया ने संगठन में विश्वास जताते हुए कहा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर जिले में संगठन को मजबूत किया जायेगा और हर जिले की कार्यकारिणी जल्दी ही घोषित की जायेगी। उन्होंने संगठन के सभी उपस्थित पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।

संगठन के मुख्य पदाधिकारियों के द्वारा संजीव तेवतिया को पटका, फूलमालाओं और नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी ने संजीव तेवतिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह खोसला, प्रदेश महामंत्री विवेक त्यागी, प्रदेश सचिव विनोद त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहित मलिक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अपूर्वा चौधरी, अध्यक्ष (मेरठ मंडल) सत्यम अग्रवाल एवं ललित चौधरी आदि उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: