ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। रविवार 21 अप्रैल को चित्रगुप्त पार्क, वैशाली में चित्रगुप्त सेवा समिति, गाजियाबाद के तत्वावधान में कायस्थ समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम सुनील वेद एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया गया। जिनके संघर्ष उपरांत एनजीटी ने नगर निगम को चित्रगुप्त पार्क में विकास कार्य करवाने का आदेश दिया है। 

चित्रगुप्त सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पार्क की बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्यो का भी निरीक्षण किया और सम्बंधित ठेकेदार को निर्धारित मानकों का पालन करने का आग्रह किया। 

बैठक में समाज के लोगों से एकजुटता की अपील की गई और चित्रगुप्त पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए आगे बढ़ने का आग्रह किया गया। 

बैठक में मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव ने समाज के लोगों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया और देश के प्रथम राष्ट्रपति स्व. राजेन्द्र प्रसाद जी एवं देश के भूतपुर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा देश को समर्पित सेवा भाव को स्मरण कराया।

सुशील श्रीवास्तव सचिव चित्रगुप्त सेवा समिति गाजियाबाद ने समिति के पिछले कार्यकलापों का विवरण पेश किया। 

आज की बैठक में प्रमुख रूप से मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, प्रशांत सिन्हा, प्रमोद कुमार, सुनील श्रीवास्तव, राजीव कांत, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, कुलदीप सक्सेना, सुशील सक्सेना, आकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।




Share To:

Post A Comment: