ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। भारतीय जनता पार्टी ने होली पर्व के अवसर पर भाजपा उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी। उत्तर प्रदेश में टिकटों की घोषणा के साथ पूर्व में होने वाली अमुक अमुक चर्चाओं पर विराम लग गया। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को 111 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट की घोषणा की। गाजियाबाद लोकसभा सीट से रविवार रात आने और होलिका दहन से पूर्व अतुल गर्ग को गाजियाबाद का प्रत्याशी बनाया गया। अतुल गर्ग उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे हैं। भाजपा ने गाजियाबाद से अतुल गर्ग को लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर स्थानीय कार्यकर्ता पर मुहर लगाई है।

दिन भर समाचार में चली ख़बर की पुष्टि अधिकृत सूची में टिकट घोषित होने पर कार्यकर्त्ता सीधे कविनगर ढोल नगाड़े के साथ बधाई देने पहुंच गए। भाजपा महानगर के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थको के साथ साहिबाबाबाद के विधायक योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, दौरान विधानसभा के पूर्व विधायक धर्मेश तोमर एक साथ ऐतिहासिक जीत के संकल्प के साथ बधाई देने के लिए मौजूद रहे। 

इस दौरान बधाई देने वालों में पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी डैनी, राजीव त्यागी, लोकसभा संयोजक अजय शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी , महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, लेखराज माहौर, पूर्व निगम उपाध्यक्ष सुनील यादव, पार्षद प्रवीण चौधरी, नीरज गोयल, सुरेंद्र नागर, राजेश शर्मा, रेखा गोस्वामी, पूनम सिंह, राजन बाल्मिकी, तरुण शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर और आतिशबाजी कर अपनी बधाई और शुभकामनाओं का इज़हार किया।



Share To:

Post A Comment: