मैं पंडित अशोक भारतीय सह संयोजक वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ भाजपा महानगर गाजियाबाद, दिल्ली के घोटालेबाज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका तथा जर्मनी जैसे देशों द्वारा भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की कठोर शब्दों में निंदा करता हूँ। शराब घोटाले में केजरीवाल द्वारा 9 समन मिलने पर भी ईडी के समक्ष पेश न होने तथा देश के सम्मानित न्यायालय द्वारा की गयी समन की अवहेलना को केजरीवाल द्वारा गलत बताए जाने और उसके बाद यदि केजरीवाल घोटालेबाज की अदालत द्वारा कार्रवाई के बाद गिरफ्तारी होती है तो अमेरिका जर्मनी जैसे देश को मिर्ची लगती है। जब विदेशी शक्तियां हमारे विवादित नेताओं पर होने वाली न्यायिक प्रक्रिया में दखल देने का दुष्कर्म करेंगे तो यह हमारे देश की संप्रभुता पर हमला माना जायेगा।

मैं पंडित अशोक भारतीय इसकी निंदा करता हूँ तथा विशेष विदेशी देशों से ऐसी कार्रवाई न करने की करबद्ध प्रार्थना करता हूँ। अमेरिका जर्मनी जैसे देशों द्वारा दखल देने से ऐसा प्रतीत होता है कि केजरीवाल जैसे विवादित नेताओं का रिमोट कंट्रोल विदेशी शक्तियों के नियंत्रण में रहता है। 

निवेदक

पंडित अशोक भारतीय 

सह संयोजक वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ 

भाजपा महानगर गाजियाबाद





Share To:

Post A Comment: