ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। होली का पवित्र पर्व सोमवार को पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया गया। आम जनता सुविधा पूर्वक होली खेल सके इसलिए जनता के रखवाले होली में पूरे दिन ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। पुलिस की मुस्तैदी से आम जनता शांति और आनंद से होली मना सकी।

होली के दूसरे दिन यानी मंगलवार को जनता के रखवालों ने जम कर होली खेली। पुलिस थाने, पुलिस चौकी सभी जगह रंग गुलाल और डांस के दृश्य नज़र आये।

देखें वीडियो: -

इसी कड़ी में इंदिरापुरम नीतिखंड 2 पुलिस चौकी में जमकर होली खेली गई। सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने आपस में रंग गुलाल लगा कर गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।

देखें वीडियो: -

उसके बाद रंगों की मस्ती में सभी ने दिल खोलकर होली के गीतों पर डांस किया। होली खेले रघुबीरा अवध में और अंग से अंग लगाना जैसे गीतों पर सुबह से लेकर दुपहर तक सभी डांस करते रहे।

सभी के लिए कोल्ड ड्रिंक, गुझिया, पापड़ की भी व्यवस्था थी। सभी ने डांस के साथ जलपान का भी आनंद लिया।





Share To:

Post A Comment: