ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। सोमवार 11 मार्च को कवि नगर कार्यालय पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने संजीव तेवतिया को भारतीय किसान यूनियन का मेरठ मंडल अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने संजीव तेवतिया को भारतीय किसान यूनियन का मेरठ मंडल अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर बालकिशन गुप्ता ने कहा की संजीव तेवतिया ने अपनी मेहनत से बहुत कम समय में जो सामाजिक प्रतिष्ठा अपने क्षेत्र में बनाई है इसके लिए हमने आज उनको सम्मानित किया।

पंडित अशोक भारतीय ने कहा कि संजीव तेवतिया हर क्षेत्र में कार्य करने के लिए सभी के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। 

वरिष्ठ समाज सेवी विनोद त्यागी ने कहा कि संजीव तेवतिया जिस तरह से व्यापारियों के हित के लिए कार्य कर रहे हैं उसी तरह ही अब आगे किसानो के हितों की रक्षा के लिए भी कार्य करेंगे। उन्होंने संजीव तेवतिया के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।  

इस अवसर पर बालकिशन गुप्ता, पंडित अशोक भारतीय, विनोद त्यागी, संदीप त्यागी रसम, हितेश, वीरेंद्र कंडेरे, डॉ गौरव गोपाल आदि उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: