ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। बुधवार 10 जनवरी को गौभक्त चौधरी मंगल सिंह का 75वाँ जन्मदिन सत्यम एनक्लेव में सादगी एवं प्रेमपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर इंदिरापुरम निवासी वरिष्ठ समाजसेवी विनोद त्यागी ने पहुँच कर चौधरी मंगल सिंह को पौधा भेंट किया एवं उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

चौधरी मंगल सिंह ने मिशन 125 वर्ष स्वस्थ जीवन स्वस्थ भारत के माध्यम से हज़ारों लोगों को असाध्य रोगों से निकाल कर 125  वर्ष तक स्वस्थ रहने का मार्ग दिखाया है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने पहुँच कर चौधरी मंगल सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।



Share To:

Post A Comment: