ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी "सामाजिक कल्याण सेवा समिति" (रजि) द्वारा सेंट्रल पार्क, न्याय खंड -प्रथम, इंदिरापुरम में शुक्रवार 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया।

सभी सम्मानित प्रबुद्ध जनों एवं सदस्यों ने समय पर पहुँच कर ध्वजारोहण में भाग लेकर देश और तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया। समिति द्वारा सभी को तिरंगा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। 

इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सेना से सेवा निवृत वरिष्ठ नागरिक उमेश चंद पांडेय, सामाजिक कल्याण सेवा समिति के चेयरमैन विनय त्यागी, अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, सलाहकार साहिल खान, महासचिव राजेंद्र सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष होशियार यादव, सचिव भोला कुमार, सचिव अनूप गुप्ता, मीडिया प्रभारी मुकेश जोहरी, सलाहकार सतीश कसाना, सहसचिव मोहन चंद उप्रेती, सहसचिव वीरेंदर सिंह रावत, उप कोषाध्यक्ष संतोष पांडेय, महिला सह सचिव शकीरा शेख, सहसचिव तारा चंद पुरोहित, सहसचिव कैलाश पांडेय, सदस्या संगीता सिंह, सदस्या लक्ष्मी रावत, सदस्या संगीता बिष्ट, सदस्य विनीत यादव, सदस्य पुरुषोत्तम डोब्रियाल, सदस्य   एडवोकेट हीरा सिंह रावत, एडवोकेट सृष्टि रावत, सुशीला रावत, सब की खबर चैनल की एंकर नूतन पटवाल, चर्चित जैन केयर फाउंडेशन के संस्थापक नीरज जैन, सह सचिव धनराज सिंह राठौर, सदस्य धर्मेंद्र यादव, पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश सक्सेना आदि सभी सम्मानित सदस्यों ने इस ध्वजारोहण में भाग लिया। 

समिति की ओर से सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने ध्वजारोहण में आये सभी सम्मानित लोगों का आभार प्रकट किया तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभ कामनाएं प्रेषित की, सभी को धन्यवाद दिया।

इसके बाद समाज सेवी एवं समिति के सलाहकार साहिल खान एवं सानिया खान ने समिति परिवार के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ मिलकर जरूरत मंद लोगों को भोजन वितरण ( कढी- चावल) का कार्य किया और गरीबों को कंबल वितरित किये। आज करीब 500 लोगों को भोजन करवाया गया और करीब 200 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये गए।




Share To:

Post A Comment: