ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। भाजपा महानगर की ओर से लोकसभा चुनाव- 2024 के मद्देनजर ‘दीवार लेखन' कार्यक्रम का आग़ाज़ विधानसभा, मंडल और बूथ स्तर तक किया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि 'एक बार फिर से मोदी सरकार’ के स्लोगन के साथ देश भर के हर बूथ पर वॉल राइटिंग का कार्यक्रम तेजी से किया जा रहा है। इसमें पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधी, सरकार के मंत्री सहित सभी इस अभियान में शामिल होंगे। दीवार लेखन के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं को गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित और आदिवासी, अनुसूचित, युवा तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। 

दीवार लेखन कार्यक्रम को और तेजी प्रदान करते हुए मुरादनगर विधान सभा के गोविंदपुरम मंडल में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और विधायक अजीत पाल त्यागी ने मंडल कार्यकर्ताओं के साथ दीवार लेखन किया।



Share To:

Post A Comment: