ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। इंदिरापुरम न्यायखण्ड एक में ग़ाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण की भूमि पर वर्षों से अनाधिकृत कूड़ाघर बना हुआ था। यहाँ आवारा पशुओं का जमावड़ा बना रहता था तथा गंदगी की वजह से बच्चे बुज़ुर्ग अक्सर बीमार पड़ जाते थे।

"प्रयास एक आशा" संस्था की संस्थापिका डॉ जयश्री सिन्हा ने स्थानीय लोगों से बातकर इस गंदगी से मुक्ति दिलाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने क्षेत्र में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया तथा क्षेत्रीय पार्षद से पत्र लेकर जीडीए में अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। जब एक महीना बीत जाने पर भी जीडीए ने कोई एक्शन नहीं लिया तो नौ जनवरी को डॉ जयश्री सिन्हा अपनी टीम के साथ जीडीए उपाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद को मिली और उन्हें आवेदन देकर समस्या से निज़ात दिलाने का अनुरोध किया। 

जीडीए उपाध्यक्ष ने इस स्थान पर तत्काल सफाई करवाने का आदेश दिया। अब इस स्थान पर सफ़ाई करके कूड़ा हटा दिया गया है। प्रयास एक आशा संस्था ने स्थानीय निवासियों को यहाँ कूड़ा ना डालने के लिए जागरूक भी किया।

शनिवार को डॉ जयश्री सिन्हा ने स्थानीय निवासियों तथा पार्षद के साथ मिलकर यहाँ पौधा लगाया। साथ ही "यहाँ कूड़ा डालना सख्त मना है" का बोर्ड भी लगाया।






Share To:

Post A Comment: