ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। रविवार 14 जनवरी को, अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के तत्वावधान और मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर गाजियाबाद में नेहरूनगर स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। 

पंडित ने गणपति वंदना, श्री राम, हनुमान पूजन के साथ पाठ प्रारंभ कराया। इस दौरान कार्यालय के प्रांगण में पूरी भक्ति और उल्लास के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ का गायन एवं श्रवण किया गया।

देखें वीडियो: -

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक अतुल गर्ग, एमएलसी दिनेश गोयल, पूर्व महापौर आशु वर्मा, निवर्तमान महापौर आशा शर्मा, पूर्व विधायक प्रशान्त चौधरी, अनिल खेड़ा, राजेन्द्र त्यागी, अनिल स्वामी, पूर्व अध्यक्ष अरविंद भारतीय, पूर्व अध्यक्ष अशाेक मोंगा, जगदीश साधना, बलदेव राज शर्मा, सरदार एसपी सिंह, पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, उदिता त्यागी, रितु शर्मा, रनिता सिंह, ऋचा भदौरिया, प्रीति चंद्रा, रेणु चंदेला, अनिता शर्मा, धीरज शर्मा, प्रदीप चौधरी, विरेंद्र सारस्वत, अश्वनी शर्मा, विनोद त्यागी, अशोक भारतीय, जय कमल अग्रवाल, ओपी अग्रवाल, गिरीश अवस्थी सहित महानगर के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों आदि सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भक्ति रस की मस्ती में गोते लगाए। 


सभी भक्तजनों ने भजन और दोहे की धुन पर तालियां बजाकर श्री राम जय राम जय जय राम, श्री हनुमान के गुण गाए जाप किया सुन्दरकाण्ड पाठ किया। इसके बाद आरती की गई।


Share To:

Post A Comment: