आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल पर आमंत्रित कवयित्रियां

लखनऊ : संवाददाता। लखनऊ स्थित पोस्टल ग्राउंड, अलीगंज में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर यू पी महोत्सव के अंतर्गत ’आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल’ द्वारा एक भव्य कवि सम्मेलन समारोह आयोजित हुआ। 

मंच संचालन करती डॉ.अलका गुप्ता 'प्रियदर्शिनी'

कार्यक्रम का शुभारंभ पटल की संस्थापिका स्वर कोकिला डॉ. अलका गुप्ता 'प्रियदर्शिनी' की सरस्वती वंदना से हुआ। उनके द्वारा प्रस्तुत वंदना सुनकर माननीय अध्यक्ष समेत सभी श्रोता ’वाह वाह’ कर उठे। संचालन का कार्यभार भी डॉ. अलका गुप्ता 'प्रियदर्शिनी' ने कुशलतापूर्वक  संभाला।

कवयित्री अमिता सचान को "उड़ते परिंदे" बाल साझा संग्रह भेंट करते हुए डॉ. अलका गुप्ता 'प्रियदर्शिनी'

मंचासीन अतिथियों को शाल्यार्पण और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। विशिष्ट अतिथि  डॉ. आनंदेश्वरी अवस्थी जी की उपस्थिति में अमिता सचान, रीना राणा, रीता सोनकर, कंचन लता पाण्डेय, ऋतु श्रीवास्तव, सरोज बाला सोनी, एडवोकेट डॉ. प्रतिभा सिंह, निर्भय प्रताप सिंह आदि ने स्वरचित, मौलिक व सरस रचनाओं का पाठ किया। 

लखनऊ की मंचीय कवयित्रियां
सभी की प्रस्तुति इतनी दमदार रहीं कि दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया और सभी ने आनंद का अनुभव किया। 

रीता सोनकर जी का शाल्यार्पण माल्यार्पण कर सम्मानित करती वरिष्ठ कवयित्री डॉ अलका गुप्ता 'प्रियदर्शिनी'

'प्रियदर्शिनी' जी ने रीता सोनकर को शाल्यार्पण और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। साथ ही  सभी आमंत्रित रचनाकारों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

कवयित्री कंचन लता पाण्डेय का स्वागत करती अमिता सचान

अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन और सभी का सादर आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

वरिष्ठ गीतकार डॉ उमाशंकर शुक्ल 'शितिकंठ' जी और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ उषा सिन्हा जी डॉ.अलका गुप्ता 'प्रियदर्शिनी' को गुलदस्ता भेंट करते हुए।

न्यूज़ लाइव टुडे के माध्यम से डॉ. अलका गुप्ता 'प्रियदर्शिनी जी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आमंत्रित अतिथियों व श्रोताओं, सभी का धन्यवाद किया।

Share To:

Post A Comment: