ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। बुधवार 27 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय व्यापार मण्डल द्वारा कवि नगर कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। 

इस पत्रकार वार्ता में एक जनवरी 2024 को एक विशाल कवि सम्मेलन आयोजित होने की जानकारी सभी पत्रकारों को दी गई। 

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने बताया कि रामराज्यम् श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में एक जनवरी 2024 को शाम 6 बजे से राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सहयोग से हिंदी भवन लोहिया नगर ग़ाज़ियाबाद पर एक विशाल कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 

इस पत्रकार वार्ता का संचालन पंडित अशोक भारतीय ने किया। 

इस अवसर पर अनुभव शुक्ला ने बताया कि एक जनवरी को होने वाले विशाल कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि शिरकत करेंगे। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में लोग आएं और कविता का रसपान करें।

पत्रकार वार्ता में प्रदीप चौधरी ने बताया कि इस विशाल कवि सम्मेलन में कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल करेंगे। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमान ओमप्रकाश राजभर रहेंगे तथा अति विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा व सुनील भड़ाला पूर्व मंत्री तथा अतुल गर्ग पूर्व मंत्री की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष विनोद त्यागी ने बताया कि ये विशाल कवि सम्मेलन अभी तक जिले में होने वाले सभी कार्यक्रमों में सबसे बड़ा कवि सम्मेलन होगा। इस कवि सम्मेलन में सुविख्यात कवियत्री अनामिका जैन अंबर, कवि दिनेश रघुवंशी, कवि राजेश चेतन, कवि नीरज पांडे, कवियत्री शिखा दीप्ती, कवि विनोद पाल, कवि अजीत शुक्ला, कवि मोहित शौर्य, कवि विपिन दुबे, कवि पंडित अशोक भारतीय आदि प्रतिष्ठित कविगण ग़ाज़ियाबाद के श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। 

इस अवसर पर कवियत्री शिखा दीप्ती ने जय श्रीराम का उदघोष लगाते हुए एक स्वरचित कविता की पंक्ति भी सुनाई। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनने के अवसर पर होने वाले इस विशाल कवि सम्मेलन में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। आप सभी लोग आएं और काव्य रस पान करें।

देखें वीडियो: -

इस अवसर पर प्रमुख रूप से बालकिशन गुप्ता, पंडित अशोक भारतीय, अशोक भैया मोदीनगर वाले, प्रदीप चौधरी, विनोद त्यागी, अनुभव शुक्ला, मनोज गुप्ता, सौरभ यादव, रितेश शर्मा, संदीप त्यागी रसम, शिखा दीप्ती, दीपाली जैन आदि उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: