इंदौर : बृजेश श्रीवास्तव। बृहस्पतिवार 9 नवंबर। इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक चार से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ पीयूष जोशी ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में पूँछा कि ऐसी क्या मजबूरी है जो विधायक मालिनी सिंह गौड़ को लोधीपुरा गली नं एक वाले स्कूल के बारे में झूठ बोलना पडा।

प्रेस क्लब द्वारा आयोजित आमने सामने कार्यक्रम में डॉ पीयूष जोशी ने जब विधायक के घर के ठीक सामने संचालित शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रं 56 का मुद्दा उठाया। तब विधायक डॉ जोशी पर पलटवार करते हुए बोली कि वह स्कूल तो बंद हैं। डॉ पीयूष जोशी ने तब क्लासरूम के चालू होने के प्रमाण भी दिखाए थे। हाल ही में दैनिक भास्कर द्वारा उपरोक्त स्कूल के संचालन की जांच करने पर स्कूल चालू पाया गया।

जोशी ने ये प्रश्न भी उठाया कि विधान सभा क्षेत्र 4 में कितने संजीवनी क्लिनिक चल रहे हैं। तब विधायक मालिनी सिंह गौड़ ने शिवराज सरकार के संजीवनी क्लिनिक को हर वार्ड में सफलता पूर्वक संचालित होना भी बताया था। जबकि आज तक हर वार्ड में संजीवनी क्लिनिक खुला ही नही है।

स्थानीय व्यापारियों को कोई समस्या नहीं होने की भी विधायक ने गारंटी ली थी। जबकि स्थानीय व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न्स, चंदा वसूली, पार्किंग, स्मार्ट सिटी की बिना मुआवजा दिए की गई तोडफोड, ई कॉमर्स कंपनियों की वजह से गिरते व्यापार संबंधी अनेक समस्याएं हैं।

इन सभी शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार संबंधी मूलभूत मुद्दों पर विधायक का सतत झूठ बोलना प्रदेश सरकार और विधायक का फेल होना दर्शाता है। 

'अबकी बार शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार' नारे के साथ आम आदमी पार्टी से डॉ पीयूष जोशी मैदान में हैं।

Share To:

Post A Comment: