इंदौर : बृजेश श्रीवास्तव। संस्था प्रथम कर्तव्य की ओर से 15 से 23 अक्टूबर तक विजयनगर पुराना आरटीओ मैदान में महागौरी नवरात्र  महोत्सव का आयोजन हो रहा है। 

आयोजक और संस्था के अध्यक्ष कपिल गोयल ने बताया कि आचार्य देवराज शर्मा महाराज के परम सानिध्य मे चल रहे दुर्गा सप्तशती और लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के प्रथम दिवस पर वैदिक परम्परा अनुसार अग्नि मंथन हुआ, जिसमें यज्ञ नारायण के विशेष मन्त्रों का उच्चारण कर अग्नि आहूत की गई। सम्पूर्ण महायज्ञ मे अब माचिस या किसी और प्रकार से अग्नि का ईस्तेमाल वर्जित रहेगा।

आचार्य श्री के अनुसार इस महायज्ञ शाला की परिक्रमा करने से सभी मनोरथ की पूर्ति होती है और यज्ञ करने जितना लाभ मिलता है, इसलिए परिक्रमा जरूर करें। प्रतिदिन गंगा आरती की तर्ज़ पर 7 ब्राह्मण द्वारा महाआरती की जा रही है। 

गरबा रास में आए गरबा प्रतिभागियों द्वारा पारंपरिक प्रस्तुतियां दी गईं। रात 10 बजे से शुरू हुए फ्री ओपन डांडिया में हज़ारों की संख्या में युवा झूम उठे। विजय नगर पुराना RTO मैदान में चल रहे इस महोत्सव में हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु महाप्रसाद फ़रियाली का आनंद ले रहे हैं।

Share To:

Post A Comment: