ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। बृहस्पतिवार 17 अगस्त को इंदिरापुरम स्थित स्वर्णजयंती पार्क में महिला योगा ग्रुप की सदस्याओं ने धूमधाम से हरियाली तीज उत्सव मनाया। 

देखें वीडियो: -

उत्साह और उमंग से भरपूर माहौल में दिल खोल कर ग्रुप की महिलाओं ने झूम झूम कर नृत्य किया।

देखें वीडियो: -

एक तो उत्सव की खुमारी ऊपर से संगीत और साथ में सावन का झूला। आलम ये कि सभी सदस्य नृत्य और झूला झूलने में मगन दिखाई पड़ी। 

देखें वीडियो: -

ऐसा लगा कि कुछ समय के लिए सभी महिलाएं सबकुछ भूलकर गीत, संगीत और नृत्य की दुनिया में खो सी गईं।

देखें वीडियो: -

कार्यक्रम की शुरुआत औपचारिक परिचय से हुई। उसके बाद सभी ने ढोलक की थाप पर भजन गाये। फिर शुरू हुआ फिल्मी गीतों पर नृत्य का सिलसिला। 

देखें वीडियो: -

साथ ही सभी महिलाएं बारी बारी से झूले का आनंद लेती दिखाई दीं। सभी महिलाओं ने दिल खोलकर झूले का आनंद लिया।

देखें वीडियो: -

बीच बीच में लगातार कोल्डड्रिंक और नाश्ते की सुंदर व्यवस्था की गई थी। सभी ने समोसा, ढोकला, स्प्रिंग रोल, नमक पारे, रसगुल्ले और सावन की सबसे स्वादिष्ट मिठाई घेवर का भरपूर लुत्फ़ उठाया।

फिर सभी महिलाओं के बीच तंबोला की बाज़ी बिछी और सभी ने तंबोला खेलने का आनंद उठाया।

इस हरियाली तीज उत्सव में प्रमुख रूप से संतोष शर्मा, रेखा रानी राजपूत, अंजू सूदन, नीतू भल्ला, सविता डोडेजा, अनुभा रस्तोगी, मिल्ली तिवारी, सुचित्रा सेन, इंदु लूथरा, बीना गुप्ता, चंद्रकांता, अमिता केसरवानी, ऊषा ममगईं, कुसुम, नीलम कश्यप, ओमवती, शशि अग्रवाल, प्रीति गर्ग, सुप्रिया गर्ग, संतोष भूटानी, सुषमा शर्मा, रेनू अग्रवाल एवं नीरू लाम्बा आदि उपस्थित रहीं।









Share To:

Post A Comment: