नई दिल्ली : बृजेश श्रीवास्तव। 16 अगस्त 2023 दिन बुधवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ विजय कुमार सिंह जेएनयू के प्रांगण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास संकल्प उत्तर प्रदेश पर प्रकाशित पुस्तक 'योगी ट्रिलियन अभियान' के विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित हुए। 

इस पुस्तक को प्रोफेसर पूनम कुमारी(जेएनयू) ने संपादित किया है। सांसद वीके सिंह मुख्य अतिथि के रूप में इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित हुए। 

इस पुस्तक में उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप और बढ़ते इकोनॉमिक्स आधार को दर्शाया गया है। उत्तर प्रदेश सुदृढ़ अर्थव्यवस्था की ओर किस प्रकार से बढ़ रहा है, इस पुस्तक के माध्यम से उसका जिक्र है। 

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में लगातार होता इन्वेस्टमेंट, बढ़ते उद्योगों के आयाम और होते आर्थिक विकास पर नजर डालते हुए पुस्तक में लिखा गया है।



Share To:

Post A Comment: