ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। भाजपा इंदिरापुरम मण्डल का घर घर संपर्क अभियान संयोजक खिलेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पूरे उत्साह के वातावरण में बुधवार को भी चला। 

तीन दिवसीय विशेष घर घर संपर्क अभियान के अंतिम दिन बुधवार 19 जुलाई को राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल इंदिरापुरम मण्डल पहुँचे। 

सांसद अनिल अग्रवाल के सानिध्य में मंडल संयोजक खिलेंद्र चौधरी, बूथ अध्यक्ष अरविंद नारायण, पार्षद हरीश काराकोटी ने इंदिरापुरम मंडल में शक्ति केंद्र 19 बूथ नंबर 673 पर अभय खंड 3 सुरक्षा अपार्टमेंट में मोदी सरकार के 9 वर्षों की कल्याणकारी योजनाओं को जनता को बताया। साथ ही 90 90 90 2024 पर मिस कॉल करवा कर जनता का समर्थन हासिल किया। 

इस अभियान में मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला, पूर्व पार्षद मंजुला गुप्ता, महामंत्री सागर रावत, उमाशंकर तोमर, कृष्ण त्यागी, संजीव शर्मा, उदयबीर सिंह, हरमीत बक्शी, दिनेश भदोरिया, जयश्री सिन्हा, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सुरक्षा अपार्टमेंट सोसायटी के प्रेसिडेंट, फेडरेशन के महासचिव महिला प्रमुख तथा सोसाइटी के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




Share To:

Post A Comment: