ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। शनिवार 20 मई 2023 को ग़ाज़ियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ वीके सिंह आईटीएस कॉलेज में ग़ाज़ियाबाद महानगर की आयोजित बैठक में उपस्थित हुए। 

इस कार्यक्रम के दौरान सांसद वीके सिंह ने मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान के माध्यम से सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में क्षेत्रवासियों से चर्चा की। 

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने मोदी सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से हुए सकारात्मक बदलाव के बारे में उपस्थित क्षेत्रवासियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता की। 

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश सत्येंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदेश मंत्री एवं प्रभारी अमित बाल्मीकि, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, ग़ाज़ियाबाद के प्रभारी मंत्री अरुण असीम, विधायक अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पूर्व महापौर आशु वर्मा, बलदेव राज शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय मोहन और सभी महामंत्री, वरिष्ठ कार्यकर्ता गण एवं क्षेत्रीय पार्षद गण उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment: