ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। शुक्रवार 12 मई। इंदिरापुरम के शक्तिखंड 4 में रहने वाली तन्वी अग्रवाल ने 12वीं की परीक्षा में 97.5% नंबर लाकर अपने माता पिता एवं अध्यापकों का नाम ऊँचा कर दिया है।

कैम्ब्रिज स्कूल में पढ़ने वाली तन्वी अग्रवाल कॉमर्स की छात्रा हैं। वो रोज़ 5 से 6 घंटे नियमित स्टडी करती रही हैं। 

तन्वी ने बताया कि वो अपनी पढ़ाई पे ही फोकस रखती हैं। स्ट्रेस ना हो इसलिए बीच बीच में अपने डांस और गाने के शौक को भी समय देती हैं।

तन्वी के पिता अनिल गुप्ता एवं माँ सुनीता गुप्ता अपनी बेटी की उपलब्धि से बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अनिल गुप्ता ने बताया कि तन्वी एक अनुशासित छात्रा है। वो अपने माता पिता एवं अध्यापकों का कहना मान कर पूरे वर्ष नियमित स्टडी करती रही। ईश्वर पे विश्वास रखने वाली तन्वी परीक्षा के समय हल्का भोजन लेती हैं जिससे आलस्य दूर रहे।

तन्वी अग्रवाल प्रशासनिक सेवा में जाकर अपने देश की सेवा करना चाहती हैं।

Share To:

Post A Comment: