नई दिल्ली। डॉग इस धरती पर एक रहस्यमयी प्राणी है। भैरों बाबा के वाहन डॉग में प्रकृति प्रदत्त बहुत से गुण होते हैं। इस धरती पर डॉग वफादारी की मिसाल है। आज जब एक इंसान कितने ही प्रगाढ़ रिश्तों के बाद भी कब दूसरे इंसान को धोखा दे दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं एक डॉग मृत्यु के समय तक अपने मालिक का वफादार होता है। चाहे कुछ हो जाये, डॉग अपने मालिक से कभी गद्दारी नहीं करता। हाँ कितनी बार ऐसी घटनाएं पता चलती हैं जहाँ डॉग अपने मालिक को बचाने के लिए अपनी जान तक दे देते हैं। 

साइक्लोजी के अनुसार जो व्यक्ति ना सिर्फ अपने पालतू बल्कि स्ट्रे डॉग्स को भी प्यार करते हैं, उनकी मदद करते हैं। ऐसे व्यक्ति दिल के सच्चे और दयालु स्वभाव के होते हैं।

ऐसे व्यक्तियों में बेईमानी, धूर्तता, धोखेबाजी नहीं के बराबर होती है।

पुराणों के अनुसार जो इंसान सुबह जागते वक्त डॉग्स को देखते हैं, उनका भविष्य अच्छा होता है।

देखें वीडियो: -



Share To:

Post A Comment: