साहिबाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। शनिवार को कैलाश मानसरोवर भवन में भाजपा इंदिरापुरम मण्डल कार्यकारिणी बैठक पूरे जोश एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

बैठक का शुभारंभ वन्देमातरम राष्ट्र गीत से हुआ। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनको पुष्पांजलि अर्पित की। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अजय शुक्ला तथा संचालन महामंत्री उमाशंकर तोमर ने किया।

प्रथम सत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मण्डल प्रभारी विजय मोहन ने बज़ट पे चर्चा करते हुए बज़ट के महत्वपूर्ण पहलुओं पे प्रकाश डाला। उन्होंने बताया अमृतकाल का ये बज़ट आम आदमी को राहत देने वाला एवं देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाला है।

साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने अपने उदबोधन में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की सीमाओं को सुरक्षित किया है। आज पूरी दुनिया में किसी देश की हिम्मत नहीं कि वो भारत देश की तरफ आंख उठाकर देख सके। सुनील शर्मा के भाषण के दौरान पूरा हॉल भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

द्वितीय सत्र में डाटा प्रबंधन के महानगर संयोजक राहुल गोयल ने सरल ऐप के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सरल ऐप को डाउनलोड करें। भविष्य में आपस में संवाद के लिए सरल ऐप सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण साबित होगा।

देखें वीडियो: -

तृतीय सत्र में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से पार्टी को और मजबूत करने की अपील की। वरिष्ठ भाजपा नेता शांत प्रकाश ने अपने भाषण में कार्यकर्ताओं को जनजन को पार्टी से जोड़ने की अपील की। साथ ही प्रबुद्ध वर्ग को अधिक से अधिक संख्या में संपर्क करने के लिए कहा।

देखें वीडियो: -

अंत में अजय शुक्ला ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा राष्टगान के साथ बैठक की समाप्ति हुई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद अभिनव जैन, पूर्व पार्षद संजय सिंह, पूर्व पार्षद कपिल त्यागी, पूर्व पार्षद मीना भंडारी, पिंटू तोमर, हरमीत बक्शी, अश्वनी तिवारी, सुनील शर्मा मास्टर जी, सतीश शर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, बिमला रावत, सुनीता ध्यानी, नेहा जैन, मण्डल मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव, मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा गंगवार, स्वाति चौरसिया, स्वाति चौहान, संजीव शर्मा, आकाश वर्मा, मनोज डागा, दिनेश सिंह, राजेन्द्र पाठक, कमलकांत शर्मा, सागर रावत, उदयवीर सिंह, प्रशांत राघव, दिव्यांश भटनागर, मनवीर पारचा, किशोर ठाकुर, धीरज अग्रवाल, खिलेंद्र चौधरी, आँचल कांबोज, प्रमोद तिवारी, ममता विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, सौरभ त्यागी, आशीष पांडे, पीतांबर त्यागी, अनिल रतूड़ी, अनिल मेंदीरत्ता, राधेश्याम त्यागी, सनी ठाकुर, नवनीत सोनी, मीनाक्षी शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: