साहिबाबाद। इंदिरापुरम स्थित सनराइज ग्रीन सोसाइटी में दीपोत्सवत उत्सव के पहले दिन शनिवार को धनतेरस की सुबह होते ही माहौल राम मय हो गया। मौक़ा था सोसायटी में पहली बार सामुहिक सुन्दरकाण्ड का आयोजन। जिसमें सोसायटी निवासियों ने खुद सैकड़ों की संख्या में बैठकर सुंदर कांड पाठ का वाचन किया।

सोसायटी में निवासियों  के एक संगठन ने ये संकल्प लिया की वो सोसायटी के हित और समृद्धि के लिए इस पहल को करना चाहते हैं। और उन्होंने इस अवसर पर खुद इस पाठ को करके सोसायटी से नकारात्मक ऊर्जा का नाश और निवासियों की खुशहाली के लिए सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया।

सुन्दरकाण्ड के पश्चात सभी ब्लॉक्स में शांति और समृद्धि के लिए दीप जलाए गए और गंगाजल का छिड़काव किया गया। उसके बाद सोसायटी की शांति के लिए सात बेदी हवन का भी आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के संयोजन में प्रमुख रूप से आदर्श गुप्ता, अरविन्द सिंह, सुचित सिंघल, स्वाति गुप्ता, अनुपमा त्रिपाठी, प्रियंका मिश्रा, अवधेश त्यागी आदि का अतुल्य योगदान रहा। साथ ही सभी निवासियों ने इस आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाई।

Share To:

Post A Comment: