मंत्री मुंडे पर वलसे पाटील और देवेन्द्र फडणवीस भड़के

नई दिल्ली: पुनीत माथुर।अहमदनगर के अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की मौत से जहां पूरा महाराष्ट्र दुखी है, वहीं राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने गृह क्षेत्र बीड के परली में सुप्रसिद्ध हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का डांस देखने में मस्त थे। 

राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील को भी यह बात रास नहीं आई जबकि विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने इसको लेकर मुंडे पर हमला बोला है। प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे की ओर से शनिवार को हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का बीड़ के परली में डांस का कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर आलोचना हो रही है। 

शनिवार को अहमदनगर जिला अस्पताल में आग की घटना से 11 लोगों की मौत हुई थी। इससे बावजूद परली में आयोजित दिवाली स्नेह मिलन समारोह में सपना के डांस का कार्यक्रम हुआ।

इस पर रविवार को प्रदेश के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटील ने कहा कि मुझे लगता है कि ऐसे कार्यक्रम को टाल दिया गया होता तो अच्छा होगा। दूसरी ओर शिवसंग्राम के अध्यक्ष विनायक मेटे ने कहा कि अहमदनगर के जिला अस्पताल में आग की घटना से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के कई किसानों ने आपदा में हुए नुकसान की प्रदेश सरकार से मदद न मिलने के कारण काली दीपावली मनाई है। ऐसी स्थिति में मुंडे अपने निर्वाचन क्षेत्र परली में सपना से ठुमके लगवा रहे हैं। यह कैबिनेट मंत्री मुंडे को शोभा देता है क्या? 

फडणवीस ने कहा कि राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। एसटी कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। दूसरी ओर धनंजय मुंडे बीड़ के परली में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नाच-गाना कराने में मग्न हैं। ऐसे लोग भाजपा को गाड़ने की बात कर रहे हैं।

ऐसे लोगों का मुकाबला करने के लिए भाजपा का एक कार्यकर्ता ही काफी है। फडणवीस ने कहा कि भाजपा 2 सांसदों से 302 सांसदों तक पहुंच गई है। इसलिए 4 से 6 सांसदों वाली पार्टी के नेता को भाजपा के खिलाफ टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। 

इसके पहले मुंडे ने शनिवार को अहमदनगर जिला अस्पताल में आग की घटना के बावजूद परली में दिवाली स्नेह मिलन समारोह में मशहूर डांसर सपना चौधरी के डांस का आयोजन किया था। जिस पर प्रदेश के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटील ने कहा था कि यदि मुंडे सपना चौधरी का कार्यक्रम टाल दिए होते तो अच्छा होता।



Share To:

Post A Comment: