साहिबाबाद। मेरा बूथ सबसे मजबूत के अंतर्गत भाजपा इंदिरापुरम मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृव में सत्यापन कार्य जोर शोर से चल रहा है। भाजपा इंदिरापुरम मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा गंगवार ने बताया कि बूथ संख्या 536, 537, 538, 539, 540, 541, 542, 543, 544 पर सेक्टर संयोजक होने के नाते सत्यापन अधिकारी सोनिया स्वरूप और सेक्टर प्रभारी नागेन्द्र चौहान के साथ सभी नौ बूथों के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की और बूथों का सत्यापन सम्पूर्ण किया l साथ ही सभी बूथ अध्यक्षों के घर पर पार्टी के झंडे और स्टीकर भी लगाए गए।


सुषमा गंगवार ने बताया कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार बनेगी और योगी आदित्यनाथ पुनः मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Share To:

Post A Comment: