नई दिल्लीः पुनीत माथुर  ओडिशा के कंधमाल जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो माँ की ममता को शर्मसार करती है। जिले की रहने वाली महिला ने ऐसा कदम उठाया जिसके बारे में कोई महिला सोच भी नहीं सकती।

कंधमाल में एक महिला ने अपने दो बच्चों को पति के झगड़े के बाद कुएं में धक्का दे दिया दोनों बच्चों में बेटी की उम्र 9 साल जबकि बेटे की उम्र 5 साल थी। कुएं में डूबने की वजह से दोनों बच्चों की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक महिला ने घरेलू विवाद में पति के साथ झगड़े के बाद इस घटना को अंजाम दिया ।

कंधमाल जिले के रायकिया ब्लॉक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ईसाई साही की रहने वाली भाग्यलक्ष्मी पात्रा अपने पति एम राजेश पात्रा के साथ लड़ाई के बाद अपने दो बच्चों के साथ घर से निकल गई।

महिला ने अपने दोनों बच्चों को कुएं में धक्का दे दिया, जिसके चलते दोनों बच्चों की मौत हो गई हालांकि महिला खुद कुएं में नहीं कूदी।

उसके पति और गांव वालों ने महिला को कुएं के पास शनिवार सुबह रोते हुए पाया,कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों की मदद से कुएं से दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए।

Share To:

Post A Comment: