नई दिल्ली : पुनीत माथुर । मुंबई के कांदिवली इलाके में  रिटायर्ड नेवी अफसर मदन शर्मा से मारपीट मामले में पुलिस ने 6 शिवसैनिकों को गिरफ्तार कर लिया है। समता नगर पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार आरोपित कमलेश चंद्रकांत कदम(39), संजय शांताराम मांजरे(52), राकेश राजाराम वेलणेकर(31), प्रताप मोतीराम सुंदवेरा(45), सुनील विष्णू देसाई (42) व राकेश कृष्णा मुलीक (35) से गहन पूछताछ  चल रही है।

पुलिस के अनुसार मदन शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कार्टून सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। इससे नाराज शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मदन शर्मा की पिटाई की। इस घटना में घायल मदन शर्मा का इलाज मालाड के संजीवनी अस्पताल में हो रहा है। उनकी आंख में गंभीर चोट लगी है, इसका इलाज जारी है।

मदन शर्मा ने बताया कि उन्होंने एक कार्टून व्हाटसअप ग्रुप पर फारवर्ड कर दिया था। उसके बाद उन्हें धमकी भरे फोन आने लगे थे। शुक्रवार की शाम को लगभग 8 से 10 लोग उनके घर आए और उनकी पिटाई की। मदन शर्मा ने कहा कि उन्होंने आजीवन देश की सेवा की और अब शिवसेना के गुंडों ने उनपर इस तरह हमला किया है।


Share To:

Post A Comment: