नई दिल्ली : पुनीत कृष्णा। गाजियाबाद से 5 महीने पूर्व माफिया बदन सिंह बद्दो को पेशी पर ले जाने के बाद उसे फरार होने में दोषी पाये जाने पर आईजी नें पांच सिपाहियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। पूर्व में एक उपनिरीक्षक को बर्खास्त किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि 28 मार्च 2019 को फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल से माफिया बदन सिंह बद्दो को लेकर उपनिरीक्षक देशराज त्यागी, सिपाही संतोष कुमार, सुनील सिंह, राजकुमार, ओमवीर सिंह व वाहन चालक भूपेन्द्र सिंह गाजियावाद कोर्ट 2 में पेशी के लिए लेकर गये थे।

आरोप था कि पुलिस कर्मी माफिया से सांठगांठ करके उसे पूर्व निर्धारित रुट से ना ले जाकर उसे जनपद मेरठ के होटल मुकुट महल लेकर गये। जहां पार्टी के दौरान बदन सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जो आज तक पुलिस के हाथ नही आया है। 

दोषी पाए जाने पर पूर्व में ही उपनिरीक्षक देशराज त्यागी को 31 जुलाई 2020 को बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं जांच में दोषी पाए जाने पर आईजी नें आरोपी सिपाही संतोष कुमार, सुनील सिंह, राजकुमार सिंह, ओमवीर सिंह वाहन चालक भूपेन्द्र को बर्खास्त कर दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार मिश्रा नें बताया कि 5 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर माफिया को फरार कराने का आरोप था।
Share To:

Post A Comment: