ग़ाज़ियाबाद। मोरटा निवासी समाजसेवी एवं किसान पुत्र अमित त्यागी ने बताया आज कच्चा तेल लगभग 40 डालर प्रति बैरल है। पैट्रोल 80 रूपये प्रति लीटर है। पैट्रोल पर केंद्रिय ड्यूटी 35 रूपये प्रति लीटर है। वैट मिलाकर आज पैट्रोल पर करीब 52 रूपये प्रति लीटर का केंद्र और राज्य सरकारें टैक्स वसूल रही है।
*पिछले 10 सालों में इस तरह रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें आँकड़े कुछ इस प्रकार है*
साल क्रूड ऑयल की कीमत (डॉलर में) पेट्रोल की कीमत (रुपए में) डीजल की कीमत (रुपए में) 2008 141.38 50.62 34.86 2009 077.19 44.72 32.87 2010 087.77 55.87 37.75 2011 111.72 66.84 41.12 2012 109.39 73.18 47.15 2013 107.38 76.06 53.78 2014 106.95 73.60 58.97 2015 059.64 66.93 52.28 2016 051.79 68.94 56.68 2017 058.95 71.14 59.02 2018 066.14 74.00 64.88
अमित त्यागी ने कहा 2013-14 में जो पार्टी विपक्ष में थी। वह पार्टी आज सरकार में है। विपक्ष में रहते हुए इस पार्टी के नेताओं ने पैट्रोल डीजल के भाव को लेकर समूचा देश सिर पर उठा लिया था। आज भाजपा सरकार में है। देश भी वही है। जनता भी वही है। लेकिन पैट्रोल डीजल के भाव पर भाजपा सरकार के सभी नेता चुप हैं। सरकार से सवाल पूछना तो आज देश में नामुमकिन हो गया है। देश पहले से ही आर्थिक मंदी की चपेट में था। रही सही कोरोना के लाकडाऊन ने कमर तोड़ दी। करोड़ों लोगों की नौकरियां चली गई। जिनकी बची भी है तो आधे तिहाई वेतन पर चल रही है। उपर से पैट्रोल डीजल व महंगाई ने रही सही कसर पूरी कर दी है। सरकार मस्त है जनता पस्त है।श्री त्यागी ने कहा कि मैं एक बार पुनः सरकार से अपने ओर आम जनता जनार्दन की तरफ़ से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूँ कि डीज़ल-पैट्रोल की क़ीमतों में हुई वृद्धि पर ठोस कदम उठाने का प्रयास करें!
                                         
Share To:

Post A Comment: