नई दिल्ली : पुनीत माथुर। राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भाजपा की राष्ट्रीय किसान महिला समिति की सदस्य मुनेश गोदारा की शनिवार देर रात उनके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मुनेश गोदारा के चरित्र पर शक होने के चलते पति ने यह कदम उठाया। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्यारोपी पति फरार है।


भाजपा की महिला नेता गुरुग्राम सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में स्पेस सोसायटी में पति सुनील गोदारा के साथ रहती थी।सुनील गोदारा यहां एक निजी कंपनी में पीएसओ की नौकरी करता है।

सुनील ने शनिवार देर रात वारदात को अंजाम दिया। इसकी सूचना लोगों को पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके घर में जांच-पड़ताल की। घर में मुनेश गोदारा की गोली लगने से मौत हो चुकी थी। उसके सिर और छाती में गोली लगी थी। घर से पति सुनील फरार था।


शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। सुनील गोदारा को पत्नी मुनेश के चरित्र पर संदेह था। मुनेश का यहां कादीपुर में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस विषय पर सुनील ने कई बार उसे समझाया। कोई सुधार नहीं होने पर सुनील ने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर दी।


जांच अधिकारी के मुताबिक आरोपी की धरपकड़ के प्रयास हो रहे हैं।

मुनेश गोदारा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर  प्रोफाइल फोटो के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर का स्वागत करते हुए  तस्वीर लगा रखी है।


इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग राज्य मंत्री वीके सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर आदि नेताओं के साथ उनकी बहुत सी तस्वीरें शामिल हैं।
Share To:

Post A Comment: