नयी दिल्ली : पुनीत माथुर। जिस महिला को गांव के लोग उनकी अंगुलियों को देखकर चुडैल बुलाते थे वही नायक कुमारी हाथों और पैरों में 31 अंगूठे और अंगुलियों वाली दुनिया की पहली महिला बन गई हैं।

इसके साथ, नायक कुमारी ने गुजरात के 47 साल के देवेंद्र सुथार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इनके हाथों और पैरों में 14-14 अंगूठे और अंगुलियां हैं। देवेंद्र ने 2014 में रिकॉर्ड बनाया था।


नायक कुमारी के पैरों में 19 और हाथों में कुल 12 उंगलियां हैं। यानी कुल मिलाकर 31 उंगलियां हैं।

63 वर्षीय नायक कुमारी ओडिशा के गंजम जिले की रहने वाली हैं। नायक कुमारी के पैरों और हाथों की अंगुलियों के आधार पर इनका नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया है।


इतनी उंगलियों की वजह से गांव वालों ने उन्हें चुड़ैल समझ कर गांव से बाहर कर दिया था। जब महिला किसी के घर या पास चली जाती है तो लोग उसके साथ मारपीट भी करते थे।

नायक कुमारी गांव से बाहर एक झोपड़ी में रहती हैं। गरीब होने की वजह से अपना इलाज नहीं करवा पाईं। परिवार के लोग भी उन्हें छोड़कर जा चुके हैं।  नायक कुमारी से गांव का कोई व्यक्ति बात नहीं करता था।

इस बीमारी को पॉलीडैक्टिली (Polydactyly) कहते हैं। ये बीमारी 5000 लोगों में से किसी एक व्यक्ति को होती है। लेकिन इतनी ज्यादा संख्या में उंगलियां होना थोड़ा आसामान्य है।


अब उम्मीद है कि गिनीज बुक में नाम आने के बाद नायक कुमारी की गरीबी कम हो सकती है। गैर-सरकारी संस्थाएं और सरकार की तरफ से अब उनके पास मदद मिलने की घोषणाएं भी की जा रही हैं। पहली बार सरकार ने उनकी तरफ ध्यान दिया है।

माना जा रहा है कि ओडिशा सरकार नायक कुमारी को मकान दे और साथ ही पेंशन भी। ऐसा होता है तो 63 वर्षीय नायक कुमारी जिनके पास 31 उंगलियां हैं, उनकी जीवन सुधर सकता है।
Share To:

Post A Comment: