गाजियाबाद : पुनीत माथुर। गाजियाबाद महानगर की पहली महिला महापौर स्व. दमयंती गोयल की पांचवीं पुण्यतिथि पर एक स्मृति सभा का आयोजन किया गया जिसमें जिले के अनेक समाजसेवियों, राजनीतिज्ञों व शहरवासियों ने उपस्थित हो कर स्व. दमयंती गोयल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 


स्मृति सभा में श्रृद्धांजलि अर्पित करने वालों में शहर के सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह सहित प्रदेश राज्य मंत्री अतुल गर्ग, जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय, हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट के संस्थापक बी. के. शर्मा हनुमान, दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज,  मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, सांसद रमेश चंद तोमर, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, अध्यात्मिक गुरु पवन सिन्ह, पूर्व मेयर आशु वर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह सिसोदिया, दैनिक युगकरवट के प्रधान संपादक सलामत मियां, पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी, भाजपा नेता हातिम सिंह, नगर सरदार एसपी सिंह आदि थे।


स्व.दमयंती गोयल के सुपुत्र व भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल ने श्रद्धांजलि सभा का संचालन किया एवं श्री महेश गोयल जी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि गाजियाबाद महानगर की पहली महिला महापौर श्रीमती दमयंती गोयल नगरनिगम चुनावों से पू‍र्व घरेलू ग्रहणी थीं। भाजपा के टिकट पर जीवन में पहली बार चुनाव में भाग लिया और विजय प्राप्त की। जब वो विजयी हुईं उस समय शहर में भाजपा बहुत अच्छी स्थिति में नहीं थी। वह 2006 से 2012 तक गाजियाबाद महापौर रहीं।


इस चुनाव से पूर्व श्रीमती दमयंती गोयल को सक्रिय राजनीति का कोई अनुभव न था, किन्तु महापौर निर्वाचित होने के बाद उन्होंने जिस कुशलता से अपने दायित्व का निर्वाह किया उसको आज भी लोग याद करते हैं।
Share To:

Post A Comment: