ग़ाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त ग़ाज़ियाबाद के आदेशानुसार कमिश्नरेट गाजियाबाद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष सघन अभियान चलाया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था एवं यातायात, गाजियाबाद के मार्गदर्शन में 17 अक्टूबर 2026 से यातायात पुलिस द्वारा शहर के मुख्य चौराहों, शराब की दुकानों के आसपास और सार्वजनिक स्थलों/मार्गों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।   

​अभियान के मुख्य बिंदु: 

ड्रंक एंड ड्राइव (Drink & Drive) चेकिंग: ब्रीथ एनालाइजर उपकरणों की मदद से यह सख्ती से सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन न चलाए। नियमों का उल्लंघन करने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी।  

काली फिल्म पर त्वरित कार्यवाही: चेकिंग के दौरान जिन चार पहिया वाहनों पर अवैध रूप से काली फिल्म लगी पाई गई, उनमें से 177 वाहनों की काली फिल्म मौके पर ही उतरवाई गई और नियमानुसार कार्रवाई की गई।

दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को अभियान के अंतर्गत कुल कार्यवाही का विवरण:

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 779 वाहनों के विरुद्ध सख्त चालान की कार्रवाई की गई, जिसका विवरण निम्नलिखित है: 

शराब पीकर वाहन चलाने वाले: 120 चालान

बिना नंबर प्लेट के चलने वाले वाहन: 200 चालान

ट्रिपल राइडिंग (बाइक पर तीन सवारी): 282 चालान

गाड़ियों पर काली फिल्म का प्रयोग करने वाले: 177 चालान

अपील: गाजियाबाद यातायात पुलिस आमजनमानस से अपील करती है कि सड़क पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।



Share To:

Post A Comment: