ग़ाज़ियाबाद। अतुल कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन व MSK टीम द्वारा शारदीय नवरात्रि के 09 दिवसीय विशेष अभियान के पंचम दिवस पर मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत डीएलएफ पब्लिक स्कूल राजेन्द्र नगर शालीमार गार्डन छात्राओं को कैरियर निर्माण हेतु जागरूक एवं मार्गदर्शित किया गया।

मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत अतुल कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन व MSk टीम द्वारा छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं कैरियर निर्माण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसी क्रम में शालीमार गार्डन स्थित डीएलएफ पब्लिक स्कूल राजेन्द्र नगर शालीमार गार्डन में छात्राओं हेतु कैरियर काउंसलिंग क्लास आयोजित की गई । कार्यक्रम में नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ कैरियर काउंसलिंग विशेषज्ञों एवं शिक्षाविदों द्वारा छात्राओं को विभिन्न कैरियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के अवसरों तथा भविष्य में उपलब्ध संभावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित करने, कैरियर चयन तथा अपने भविष्य के प्रति जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनने हेतु प्रेरित किया गया।

मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा शैक्षिक एवं कैरियर संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु निरंतर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।



Share To:

Post A Comment: